Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 25, 2025

युवक ने युवती का दुपट्टा खींचा, थाने में दी तहरीर

नित्य संदेश ब्यूरो 
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पथौली में 20 वर्षीय युवती अपने घर से रासना रोड की ओर जा रही थी, रास्ते में ही गांव का युवक विजय पुत्र शोकिन उसका पीछा करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी विजय ने अचानक उसका दुपट्टा खींच लिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। इस घटना से डरी-सहमी युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता ने थाना पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here