Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 25, 2025

स्थापना दिवस पर होगा ऑल इंडिया मुशायरा-कवि सम्मेलन


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा का 9वां स्थापना दिवस समारोह इस बार बेहद खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। नगर की सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर को नई पहचान देने के उद्देश्य से 29 सितम्बर को नगर पंचायत परिसर में "एक शाम देशप्रेम, एकता और भाईचारे के नाम" ऑल इंडिया मुशायरा-कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के कनवीनर कुंवर मोहम्मद अली (चेयरमैन, नगर पंचायत हर्रा) और विवेचक के रूप में नीति गुप्ता (अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत हर्रा) मौजूद होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. शहपर रसूल (पूर्व वाइस चेयरमैन, दिल्ली उर्दू एकेडमी) करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश तूफान (पुलिस अधीक्षक, अंतर्राष्ट्रीय कवि) शामिल होंगे। इस अद्भुत महफ़िल का संचालन मशहूर शायर रियाज़ सागर करेंगे। साहित्यिक जलसे में देशभर से नामचीन कवि और शायर शिरकत करेंगे। डॉ. पॉपुलर मेरठी, खुशीराम बैदर्द, हाशिम फिरोज़ाबादी, डॉ. सैय्यद नज़्म इक़बाल, सिकंदर हयात गाज़ीपुरी, काशिफ़ रज़ा सहारनपुरी, इरशाद बेनक़ाब, वसीम सिद्दीक़ी, सुल्तान सिंह सुल्तान, वक़ार फ़र्रुख़ हसनपुरी, डॉ. फुरकान सरधनवी, खुशबू शर्मा, चौधरी शबनम, सुल्तान अली पुरकाज़पुरी और डॉ. शुभी सक्सेना शायर और कवि शिरकत करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here