अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में मंगलवार सुबह मंदिर पर रंग करवाने को लेकर विवाद हो गया। मामुली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई।
इस घटना में एक पक्ष। से बिल्लू महेंद्र के पुत्र विवेक और गौरव दोनों बिल्लू के पुत्र घायल हो गए। दूसरे पक्ष से राजकुमार उर्फ पप्पू करण सिंह के पुत्र को चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हस्तिनापुर सीएससी में भर्ती कराया। ग्रामीणों का आरोप है की मारपीट के बाद एक पक्ष ने चार राउंड फायरिंग की इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि रामराज चौकी इंचार्ज अमित मिश्रा के अनुसार, विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था फायरिंग की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
वहीं अंडर ट्रेनिंग डीएसपी और थाना प्रभारी कृष राजपूत ने बताया कि दोनों पक्षों से थाने में पूछताछ की जा रही है पुलिस को अभी तक फायरिंग से जुड़ा कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है।
No comments:
Post a Comment