अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 2:30 बजे हुई बारिश ने मौसम का रूख बदल दिया। पिछले कुछ दिनों से लोग गर्मी और उमस से परेशान थे, काले बादलों के साथ तेज हवा चली और बारिश शुरू हुई बारिश से सड़कों पर कुछ देर जल भराव हुआ, लेकिन लोग इससे परेशान नहीं हुए बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया।
बच्चों ने बारिश में खूब मस्ती की कई लोग छतों और आंगन में खड़े होकर बारिश का आनंद लेते दिखे किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हुई धान की फसल के लिए खेतों में पानी की कमी थी किसानों का कहना है कि अगर कुछ दिन और ऐसी बारिश हुई तो धान की फसल को अच्छा फायदा होगा। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई दुकानदारों को कुछ समय के लिए ग्राहकों की कमी महसूस हुई लेकिन चाय और पकौड़ी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई लोगों ने गरम-गरम चाय और पकौड़ी का आनंद लिया।
स्थानीय ग्रामीण सचिन चौधरी, प्रभात देशवाल, अनुज देशवाल, आदेश कुमार,अशोक कुमार, रामपाल सिंह, नितिन कुमार, रितिक देशवाल आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान ने जीवन मुश्किल कर दिया था उमस भरे मौसम में पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे थे मंगलवार की बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम सुहाना बना दिया।
No comments:
Post a Comment