Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 30, 2025

भूनी हत्याकांड: पवन का हुआ था एलानिया कत्ल, एक और नामजद



-मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस भेज चुकी है जेल, सीओ से शिकायत

नित्य संदेश ब्यूरो 
सरूरपुर। क्षेत्र के ग्राम भूनी में 29 सितंबर को हुई युवक पवन की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब मृतक के भाई अमित कुमार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर एक और आरोपी को शामिल करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक न्याय अधूरा रहेगा।

गौरतलब है कि घटना 29 सितंबर की रात की है, जब पवन की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी थी। मामले में थाना पुलिस ने सोनू त्यागी उर्फ मोतीलाल पुत्र लालू निवासी भूनी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार का जेल भेज दिय था। मृतक पवन के भाई अमित कुमार ने अब सीओ सरधना को पत्र देकर आरोप लगाया है कि इस हत्या में केवल सोनू त्यागी ही नहीं, बल्कि विकास त्यागी उर्फ भोला पुत्र राजवीर निवासी भूनी भी शामिल है। अमित ने बताया कि 28 सितंबर को विकास त्यागी ने उसे धमकी दी थी कि अंजाम भुगतना पड़ेगा और अगले ही दिन उसके भाई की हत्या कर दी गई। इसी आधार पर उसने मांग की है कि विकास त्यागी को भी अभियुक्त बनाया जाए। पवन की मौत से परिवार पूरी तरह सदमे में है।

साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई
इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से जारी है और परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि चाहे नामजद आरोपी हो या कोई नया नाम सामने आए, सभी के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विकास त्यागी को परिजनों ने बनाया आरोपी
मृतक के भाई अमित कुमार ने क्षेत्राधिकारी से मांग की है कि थाना को आदेशित किया जाए कि विकास त्यागी उर्फ भोला को भी अभियुक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सभी दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती तो वे उच्चाधिकारियों से भी शिकायत करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here