Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 30, 2025

सरधना के कुशावली में करंट लगने से मजदूर की मौत


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। कुशावली गांव में करंट की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। पानी की पाइपलाइन का कार्य कर रहा था, अचानक मशीन में करंट उतरा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। युवक की मौत से उसके घर में गम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुशावली गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण हुआ है। जिसकी पाइपलाइन बिछाने का कार्य फिलहाल चल रहा है। हितवी कम्पनी पर पाइपलाइन बिछाने का ठेका है। मंगलवार को खिवाई निवासी 35 वर्षीय राशिद पुत्र बशीर अपने साथी खुशी पुत्र शकील के साथ पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। खुशी गडढे में अंदर पाइप बिछा रहा था, जबकि राशिद बाहर खड़ा हुआ था। इसी बीच खुशी ने राशिद से हीट मशीन मांगी। उसने जैसे ही मशीन उठाई तो करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसको करंट का तगड़ा झटका लगा और वह पानी में जाकर गिरा। उसके साथी तुरंत उसे उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here