Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 30, 2025

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने घेरा जानी थाना


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जानीखुर्द थानाक्षेत्र की गॉडविन कॉलोनी से करीब दस दिन पूर्व लापता हुई लड़की को बरामद करने की मांग उठाते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने थानाध्यक्ष का घेराव किया। थाना परिसर में धरना देते पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही के नेतृत्व में थाना जानी का घेराव किया गया। धरने की अध्यक्षता गठवाला खाप के थाँभेदार बाबा श्याम सिंह मलिक ने की और संचालन विशेष प्रधान ने किया। आकाश सिरोही ने बताया कि शामली जिले के ग्राम हाथी करोदा निवासी व्यक्ति की चौबीस वर्षीय पुत्री बागपत रोड स्थित गॉडविन कॉलोनी में अपने ताऊ के पास रह रही थी, जो 22 सितंबर से लापता है। 

यूनियन का आरोप है कि सूचित करने के बाद भी पुलिस के द्वारा अभी तक कोई भी संतोष जनक कार्यवाही नहीं की गई। यूनियन के लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी उत्तर प्रदेश में हरियाणा जैसी घटना की पुनरावृत्ति चाहते है। मौके पर पहुंचे सीओ सरधना ने यूनियन के वरिष्ठ लोगों से बातचीत की और 24 घंटे में संतोषजनक कार्रवाई की बात कही, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

धरने पर शामली के जिलाध्यक्ष चौ. कालेन्द्र मलिक, ज्ञानेंद्र चौधरी, वीरपाल सिंह, सोहीत चौधरी, विशाल राणा, बिट्टू, शोभित, भगत सिंह, मोहित संधू, इशू सिरोही, सुरेंद्र पिलोना, ओमवीर सिंह, राकेश चौधरी, आरीश, देवेन्द्र पूनिया, नोटि, विक्की तेवतिया, सचिन डाबका, अनुज, प्रदीप, निशांत, मयंक, मोनी, सोरन प्रधान, अनुज धामा सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here