-30 जुलाई को हुई थी सरेआम गोली मारकर हत्या, पांच
आरोपी हुए थे नामजद
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना सिविल लाइन पुलिस व स्वाट टीम
नगर द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में वांछित को घेर लिया
गया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी
घायल हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर
लिया गया तथा उसका साथी कांबिंग में गिरफ्तार हुआ। जिनके कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस, बाइक बरामद हुई है।
गत 30 जुलाई उस्मान पुत्र बन्ने खां निवासी हुमांयूनगर मोमिन नगर थाना लोहियानगर द्वारा बताया गया कि उसके भाई सलीम उर्फ दिवाना की सरेआम हासिमपुरा पूर्वा शेखलाल मस्जिद के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दौराने विवेचना सीसीटीवी फुटेज, बयान गवाहान तथा अन्य गहनता से घटना की जांच की गयी। विवेचना के आधार पर मुकदमा में 05 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी क लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन को निर्देशित किया गया था। देर रात्रि थाना सिविल लाईन पुलिस व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से किला रोड यादगार चैक पोस्ट पर संदिग्ध वाहन, व्यक्ति की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया।
पुलिस टीम द्वारा रूकने
का इशारा किया तो वह रूका नहीं और पुलिस वालों को धक्का देकर
भाग गया। पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया तो बदमाश आर्मी फार्महाउस के बगल
वाले दाहिने तरफ कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा।
पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान
वाजिद उर्फ भूरा पुत्र यूनुस निवासी जामिया चौक के पास
लक्खीपुरा थाना लिसाड़ीगेट के रूप में हुई।
उसने
बताया कि साथी उवैश पुत्र अनीश निवासी किदवई नगर थाना लिसाड़ीगेट बीएनजी पुल
से पहले नाले के पास खड़ा है, जिसको भी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचककर कॉम्बिंग कर
गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments:
Post a Comment