Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 16, 2025

एसएसपी ने पीआरवी कर्मियों को प्रदत्त प्रशस्ति पत्र किए

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा "विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस" पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरवी कर्मियों को प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं गई


पुलिस महानिदेशक यूपी-112 द्वारा "विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस" के अवसर पर संचालित यूपी-112 की पीआरवी टीमों द्वारा इवेंट निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रहे कई नागरिकों की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया गया। ऐसे कर्मियों को उनके उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। 

 

इन पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

1. थाना जानी क्षेत्र पीआरवी-0557 पर तैनात कमांडर राहुल कुमार व पायलट विवेक सोलंकी अपने निर्धारित पॉइंट पर मौजूद थे। तभी राहगीरों द्वारा सूचना दी गई कि एक लगभग 17 वर्षीय लड़की आत्महत्या करने के उद्देश्य से नहर में कूद गई है। पीआरवी कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को आस-पास मौजूद लोगों की मदद से नहर से बाहर निकाला तथा सीएचसी पांचली में इलाज हेतु भर्ती कराया। घटना की सूचना परिजनों व स्थानीय थाना को दी गई।

2. थाना टीपी नगर क्षेत्र पीआरवी-3782 पर तैनात कमांडर नितिन कुमार व पायलट योगेश कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से सल्फास की गोली खा ली है। पीआरवी कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और पीड़ित को रीटा अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना संबंधित थाना को दी गई।

3. थाना गंगानगर क्षेत्र पीआरवी-3795 पर तैनात कमांडर सिद्धान्त तोमर व पायलट हरिओम को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया है। पीआरवी कर्मियों ने दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और देखा कि युवक लोहे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटक गया है। तुरंत कार्रवाई करते हुए पीआरवी कर्मियों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा, सीपीआर देकर अस्पताल में भर्ती कराया।

4. थाना मेडिकल क्षेत्र पीआरवी-5876 पर तैनात कमांडर कुशल यादव, सब कमांडर निशांत कुमार व पायलट बंटी रावल को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला आत्महत्या के उद्देश्य से कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर चुकी है। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर देखा गया कि महिला पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक गई है। पीआरवी कर्मियों ने तत्काल महिला को फंदे से नीचे उतारा और उसकी जान बचाई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here