नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जानीखुर्द थाना पुलिस ने पोक्सो के एक आरोपित को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने बताया कि कस्बा सिवालखास निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी पर प्रद्युम्न उर्फ सोनू हाल निवासी शुक्रताल फब्तियां कसता है और आते जाते छेड़छाड़ करता है। थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो के आरोपी को सिवाल पुल के पास से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment