Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 30, 2025

कसेरूखेड़ा में 80 फीट ऊंचे रावण का हो रहा निर्माण



-दहकती आँखें और रोबदार चेहरा रहेगा विशेष आकर्षण का केंद्र

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श्री रामलीला दशहरा कमेटी कसेरूखेड़ा में गुरुवार को होने वाले दशहरे मेले की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही हैं। मेला अध्यक्ष के अनुसार, सेना के मैदान में लगने वाले मेले में 80 फिट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है।

इस बार रावण के पुतले की आंखें लाल अंगारे की तरह दहकती हुई नजर आएंगी और तलवार से चिंगारी निकलती दिखाई देंगी। इतना ही नहीं, पुतले का सिर भी चारों तरफ घूमेगा। मेला अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि दशहरा मेले की पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं। मेले में लघु नाटिका द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा तथा डांस ग्रुप द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएंगी। मेला देखने आने वाले दर्शकों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। आने वाले दुकानदारों के लिए मेला स्थल पर जगह आवंटित करने का कार्य चल रहा है, वही आस-पास के गांव से आने वाले दर्शकों के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है। दशहरा मेले के मंचन स्थल एवं रावण, मेघनाथ के पुतलों के स्थान को बैरिकेडिंग से कवर किया जा रहा है।

पर्यावरण का रखा जा रहा ध्यान
मेला अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रावण के पुतले का निर्माण कन्हैया लाल, इन्द्र कुमार, आनंद, अरुण कुमार, सत्य प्रकाश आदि के द्वारा किया जा है। समिति के सदस्यों को मेला व्यवस्था की जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। मीडिया प्रभारी पारस गुप्ता और राजन सोनकर ने बताया कि रावण के पुतले को एक दिन पहले दशहरा मैदान पर खड़ा कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here