अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, मवाना। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा सह हर घर संपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को मवाना ब्लाक परिसर में मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में आगामी कार्यक्रम एवं सेवा पखवाड़ा बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि संजय शर्मा जिला उपाध्यक्ष एवं सेवा पखवाड़ा के संयोजक अमरदीप रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी ने की एवं संचालन अभय सिंह मंडल महामंत्री ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से आरंभ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अभियान, रक्तदान, एक पेड़ मां के नाम जैसे समाज सेवा से जुड़े कार्यों को हर पंचायत के प्रत्येक बूथ पर क्रियान्वित करना है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचेंगे, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र काकरान, सर्वेश कुमार, बूथ अध्यक्ष विनोद नागर, सहसंयोजक इंद्रजीत सिंह, सहसंयोजक विक्रम सिंह, उमेश कुमार, पवनीश ठाकुर कुमार, अमित शर्मा, अमरीश भडाना, कालू, संदीप, संतरपाल, सहेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment