नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विक्टोरिया पार्क में जगतगुरू आचार्य श्री रामभद्राचार्या द्वारा रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने उप्र को मिनी पाकिस्तान कह दिया, जिसकी सपाइयों ने निंदा की।
समाजवादी डा. बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव, पूर्व पार्षद संगीता राहुल, पूर्व पार्षद व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी डा अंबेडकर वाहिनी सुमित बौद्ध, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव संजय यादव व पूर्व पार्षद दल नेता नगर निगम अफजाल सैफी ने संयुक्त बयान दिया।देश की 14% अल्पसंख्यक बाहुल्य आबादी का अपमान किए जाने की निंदा की। कहा कि जगतगुरू जैसे महत्वपूर्ण आसान पर विराजमान व्यक्ति सभी धर्मी का सम्मान करने वाला होता है, देश की आजादी हिंदू, मुसलमान, सिख, इसाई सभी की बराबर की सहभागिता रही है। देश मे रहने वाले 14% मुसलमानो को जगतगुरू आचार्य रामभद्राचार्य जैसे विष भरे बयान देनै वालो से किसी भी प्रकार के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नही है। घर घर हिन्दुत्व की चिंगारी जलाकर धर्म गुरू क्या साबित करना चाहते हे? देश को भारतीय संविधान की जरूरत है, ना कि मनुस्मति वण्रित कानून की। देश मे एक भी धर्मनिरपेक्ष हिन्दु है, तब तक कोई भी भारत को हिन्दु राष्ट्र नही बना सकता। यह हिन्दुत्वादियो ओर आर एस एस, भाजपा महज सपना ही बनकर रह जाएगा।
इन समाजवादी नेताओ ने कहा कि देश मे रहने वाला अल्पसंख्यक किसी भी कोने पर है, उसकी हिफाज़त की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी व उसके हर जनप्रतिनिधि पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ की है। साम्प्रदायिक शक्तियो को सत्ता उखाड फेकने का आह्वान करते हुए जगतगुरू द्वारा मुसलमानो को धमकाने व देश को अस्थिर करने वाले बयान की कठोर शब्दो मे निदा की है। प्रशासन से ऐसे नफरत फैलाने व भारत की एकता अखडता को नुकसान पहुंचाने वाले आयोजन की अनुमति निरस्त करने की मांग की।
No comments:
Post a Comment