Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 16, 2025

"स्नातक" सीट से विक्रांत वशिष्ठ के नाम की कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में घोषणा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मेरठ सहारनपुर विधान परिषद "स्नातक" सीट से विक्रांत वशिष्ठ के नाम की कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में घोषणा की है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में विक्रांत वशिष्ठ को तन मन धन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ाया जाएगा।
 विक्रांत वशिष्ठ का मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शीघ्र ही स्वागत किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष के सयोजन में चुनाव के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की एक कमेटी बनाई जाएगी जो वोट बनवाने से लेकर चुनाव की रणनीति तैयार करेगी।
  
विक्रांत वशिष्ठ के विधान परिषद स्नातक के लिये कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है उनके घोषणा से कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय व पार्टी हाई कमान का इसके लिये आभार व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here