Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 17, 2025

विश्वकर्मा जन चेतना सभा ने मनाया विश्वकर्मा पूजा पर्व

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विश्वकर्मा जन चेतना सभा के नेतृत्व में आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई। इस अवसर पर भव्य झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा खिर्वा रोड स्थित अतुल फार्म हाउस से निकाली गई, जो स्थानीय बाजारों में भ्रमण करती हुई बेस्ट प्राइज माल पर जाकर सम्पन्न हुई।


इस दौरान बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित थे। सभी ने सृष्टि रचयिता ब्रह्माजी के मानस पुत्र भगवान् विश्वकर्मा के सृष्टि की रचना में योगदान का वर्णन किया। साथ ही समाज की एकजुटता और शैक्षणिक उन्नयन का आह्वान किया। संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल विश्वकर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा पर्व के सार्वजनिक अवकाश तथा भगवान विश्वकर्मा के जीवन-चरित् को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग को लेकर संघर्ष करने का संकल्प किया। 


कार्यक्रम में रामेश्वर द‌याल विश्वकर्मा, महासचिव अमित विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सहंसरपाल विश्वकर्मा, यशपाल सिंह जांगिड़, ओमप्रकाश विश्वकर्मा दौराला, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, सतेन्द्र जांगिड़ एडवोकेट, पंकज विश्वकर्मा, राजीव, रविदत्त प्रधान, रमेश चन्द्र विश्वकर्मा, धर्मपाल, जयपाल प्रधान डाबका, मांगेराम, तेजपाल, मनोज प्रधान, संरक्षक चंद्रभान विश्वकर्मा, अमित बड़ौत, जयप्रकाश भूनी, अशोक काकेपुर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here