नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने रंगोली बनाईं।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूजा राय ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के विषय में सबको जागरूक किया। अन्य छात्राओं को भी समाजसेवी कार्यो में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रा माही ने सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, उसके कार्य, महत्व तथा उद्देश्य से परिचित कराया। इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप ने स्वयं सेविकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य ही निस्वार्थ सेवा है। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं तथा महाविद्यालय की अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया एवं स्वच्छता का संदेश देते हुए पोस्टर बनाएं। विजेता छात्राओं के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूजा राय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला विभाग से प्रोफेसर ज्योत्सना, डॉ शुभा मालवीय, डॉ प्रतिमा चौरसिया तथा सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में संजीव माहेश्वरी, सुरेश चंद्र प्रजापति, गीता का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment