Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 24, 2025

दस लाख रुपए की लागत से बनेगा इंटरलॉकिंग रोड, विधायक गुलाम मोहम्मद ने काटा फीता


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जानी ब्लॉक के ग्राम सिसौला बुजुर्ग में करीब दस लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण होगा। जिसका शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया। इस मौके पर गांव के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

बुधवार को क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद जानी ब्लॉक के ग्राम सिसौला बुजुर्ग पहुंचे और लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए इंटरलॉकिंग मार्ग का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण करीब दस लाख रुपए की लागत से किया जाएगा और इसका ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। यह मार्ग सिसौला बुजुर्ग में इंकलाब जहां की डेयरी से अनीस की तरफ निर्मित होगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नवाजिश खान, बबलू, लीला हट्टी, छोटे प्रधान, गुलजार, रिजवान, इमरान, लालू फरहान, शहजादा, सरफराज ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here