नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। साइक्लोमैड फिट इंडिया के सदस्यों द्वारा पुलिस लाइन स्थित प्राइमरी हेल्थ केंद्र में बुखार जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को बुखार से बचाव और रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। प्रतिभागियों को पंपलेट वितरित कर स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर साइक्लोमेड फिट इंडिया के संस्थापक डॉ. अनिल नौसरान, सदस्य मोहम्मद नाजिम असारी, मुकेश चौधरी, नविंदर सिंह, हेमंत कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अभियान के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि बदलते मौसम और संक्रमण के दौर में व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ पानी का उपयोग, संतुलित आहार और समय पर चिकित्सा परामर्श बुखार एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
No comments:
Post a Comment