नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय
महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में हिन्दी दिवस का हर्षोल्लास से
आयोजन किया गया, जिसमें कई छात्राओं ने उत्साह पूर्वक
प्रतिभाग किया। शुभारंभ प्राचार्य एवं प्राध्यापकगणों द्वारा ज्ञानदायिनी, वीणापाणी माँ सरस्वती
की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
हिन्दी विभाग द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह को एक पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) सुधा रानी सिंह डीलिट् ने किया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम शोधार्थी जितेंद्र सिंह ने अपने भाषण में हिन्दी के महत्व का उल्लेख किया। हिन्दी विभाग की प्राध्यापिका डॉक्टर नीता सक्सेना ने स्वरचित काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर प्रो. भारती दीक्षित ने दैनिक जीवन में हिन्दी के घटते प्रयोग पर चिंता व्यक्त की
तथा प्रो. लता कुमार ने हिन्दी
के प्रयोग के प्रति व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में
प्रोफेसर मंजू रानी, प्रोफेसर मोनिका चौधरी, निरुपमा तथा मनीषा भूषण
सहित अनेक प्राध्यापकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment