नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में मरीज़ अनम (24 वर्ष) कमर में दर्द से करीब 2 साल से परेशान थी, जिनका दोनों पैरों से चलना फिरना बंद था, करीब एक महीने से शौच आदि का नियंत्रण खत्म हो गया था।
मरीज़ ने बीमारी से परेशान होने के कारण मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशलिटी के न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ अखिल प्रकाश शर्मा (आचार्य एवं विभागाध्यक्ष न्यूरो सर्जरी विभाग) को ओपीडी में दिखाया। जिसके पश्चात संबंधित जाँचो के पश्चात यह पता चला की मरीज़ की कमर में डी10 लेवल पर एक ट्यूमर उपस्थित है, जिसकी वजह से मरीज़ को यह सब परेशानियां है। मरीज का सफल ऑपरेशन करके इस गांठ को निकाला गया, जिसको डॉ अखिल प्रकाश ने अपनी टीम जिसमे डॉ वसीम और डॉ रुपेश एवं एनेस्थीसिया डॉ गौरव शामिल रहे, के साथ इस जटिल सर्जरी को किया।
सर्जरी के पश्चात मरीज़ के पैरों में ताकत बढ़ना महसूस करने लगा। शौच आदि की ताकत भी वापस आने लगी। वर्तमान में दो महीने पश्चात मरीज अपने पैरों में पूरी ताकत एवं शौच आदि पर नियंत्रण पा गया है।
No comments:
Post a Comment