Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में किया गया कंप्यूटर प्रदर्शनी का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

लावड़। सोमवार को कस्बा दौराला रोड स्थित राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में एक कंप्यूटर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 6 से लेकर 12 तक की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में डॉ. अचल किरण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, संजय त्यागी, अनुज कुमार, सुनीता भारती सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर मॉडल और प्रोजेक्ट्स पेश किए, जिनकी सभी ने सराहना की। प्रधानाचार्या सुनीता भारती ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके कौशल को निखारना था।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here