Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 20, 2025

सांझी लोककला कला क्राफ्ट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के चित्रकला विभाग के द्वारा सांझी आर्ट-वर्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


सांझी कला एक धार्मिक अनुष्ठान होने के साथ-साथ एक कलात्मक प्रदर्शन और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति भी है। कला के अभिव्यक्ति जब धर्म के माध्यम से होती है तो वह पवित्र और पूजनीय हो जाती है। इसी धर्म और कला के अद्भुत संगम का दूसरा नाम सांझी लोककला है। सांझी के विभिन्न लोकगीतों के आधार पर यह जानकारी मिलती है कि इसमें बालिकाएं अपने आगामी जीवन के लिए मंगलकामना और समृद्धि की प्रार्थना करती हैं इस प्रतियोगिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की तनु, काजल, संध्या, आकांक्षा, अनु, प्रिया वर्मा एवं स्नातक स्तर की राधिका रस्तोगी, निक्की, रितु ने भाग लिया।


नवरात्रि के अवसर पर सांझी की पूजा का स्थानीय उत्सव मनाया जाता है। छात्रों ने सांझी देवी के पर आधारित मनमोहक कलाकृतियां बनाई। इस अवसर पर प्रोफेसर किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित किया। विभागाअध्यक्षा प्रोफेसर ज्योत्स्ना, प्रवक्ता डॉ. शुभा मालवीय, उमा जोशी एवं नजमा का भरपूर सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here