Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 20, 2025

आगामी त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कसी कमर, बनाया सुरक्षा का चक्रव्यूह

 


-नवरात्र (दुर्गा पूजा), दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेरठ परिक्षेत्र में किए गए पुलिस प्रबन्ध


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दुर्गा पूजा व दशहरा पर ड्यूटी में 4699 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदों में 07 अपर पुलिस अधीक्षक, 25 सीओ, 92 निरीक्षक, 705निरीक्षक, 1370 मु.., 1645 आरक्षी, 855 होगार्ड, पीआरडी एवं 02 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।


शोभायात्राओं की संख्या- 347, जिसमें जनपद मेरठ में 51, जनपद बुलन्दशहर में 208, जनपद बागपत में 36 एवं जनपद हापुड़ में 52 शोभायात्राएं प्रस्तावित है। जनपद मेरठ में 10, बुलन्दशहर में 01, बागपत में 12 एवं हापुड़ में 03 सहित 26 प्रतिमाएं स्थापित होनी है। मेले और रामलीला मंचन की संख्या 102 है। रावन दहन की 110 प्रस्तावित हैमेरठ में 31 रामलीला मंचन व रावन दहन की संख्या 32 है, इसी प्रकार बुलन्दशहर में रामलीला मंचन 45 व रावन दहन 53, बागपत में रामलीला मंचन 15 व रावन दहन 12 एवं हापुड़ में रामलीला मंचन 11 व रावन दहन 13 स्थानों पर होना प्रस्तावित है। हॉटस्पॉट, संवेदनशील स्थान 109 है, जिनके सापेक्ष 24 जोन, 81 सेक्टर एवं 61 क्यूआरटी टीम लगायी गयी है। परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा आयोजकों, संचालकों, पीस कमेटी, धर्म गुरु, शांति समिति, संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ 123 गोष्ठियां होनी है, अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थय, विद्युत विभाग आदि के साथ 113 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं।


डीआईजी ने दिए दिशा-निर्देश

आगामी 22 सितंबर से प्रारम्भ हो रहे नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं 02 अक्टूबर को मना जाने वाले दशहरा पर्व के अवसर पर कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए हैरामलीला के स्थान, दुर्गा मूर्ति के स्थान, प्रतिमा विसर्जन के स्थान, जुलूस आदि के मार्गो तथा रावण पुतला दहन इत्यादि के स्थानों को अभी से दिखवा लिया जाए। यदि इनमें किसी प्रकार का कोई विवाद हो तो उसे तुरन्त सुलझा लिया जा

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here