Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 17, 2025

बहसूमा पीएचसी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, चेयरमैन ने किया परिवार पखवाड़े का उद्घाटन



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक परिवार पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। इसका उद्घाटन नगर पंचायत चैयरमेन सचिन कुमार कुमार सुकड़ी ने फीता काटकर किया। 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव भी मनाया गया। बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू हुआ।इस अभियान में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच स्क्रीनिंग और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ बुधवार को नगर पंचायत चैयरमेन सचिन कुमार सुकड़ी ने किया।नगर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष स्वास्थ्य जांच की जाएगी। 

बहसूमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर रुद्र कुमार पथरी ने बताया कि इस अभियान में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच में ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया,ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, टीबी की जांच , ईएनटी संबंधी रोग और आंखों की जांच शामिल होगी। इसके लिए बढ़ते मोटापे की समस्या को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में महिला, बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए पीएससी व क्षेत्र के आरोग्य मंदिरों पर शिविर का आयोजन होगा। 

इस अवसर पर पीएससी प्रभारी डॉक्टर रुद्र कुमार पथरी, लैब टेक्निकल नवीन कुमार, लैब टेक्निकल अजय कुमार, वार्ड बॉय राजेश कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर आदित्य गौतम, चैयरमेन सचिन कुमार सुकड़ी, विनीत अहलावत व समस्त सभासद मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here