Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 17, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन हवन पूजन के साथ मनाया



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। बुधवार को नगर पंचायत चैयरमेन सचिन कुमार सुकड़ी, सभासदों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के मौके पर बहसूमा में श्री दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चैयरमेन सचिन कुमार सुकड़ी, समस्त सभासद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया। साथ ही वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। नगर पंचायत चैयरमेन सचिन कुमार सुकड़ी ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही साकार हो सकता है।
स्वच्छता अभियान में भी की भागीदारी 
पूजा अर्चना के बाद नगर पंचायत चैयरमेन , सभासदों ने व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर व सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर सफाई की और श्रद्धालुओं व नगर वासियों से अपील की कि मंदिर परिसर और कस्बे की स्वच्छता बनाए रखने में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।

विपक्ष पर साधा निशान 
पत्रकारों ने जब उनसे विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री को रिटायर होने की सलाह पर सवाल किया तो चैयरमेन सचिन कुमार सुकड़ी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की 140 करोड़ जनता के दिलों में बसते हैं। और 2047 तक विकसित भारत का नेतृत्व उन्हीं के हाथों में रहेगा।विपक्ष लाख कोशिश कर ले, लेकिन जनता के विश्वास को डिगा नहीं सकता।

प्रधानमंत्री के योगदान को बताया ऐतिहासिक
नगर पंचायत चैयरमेन सचिन सचिन कुमार सुकड़ी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम देश के लिए किए हैं उनका कोई विकल्प नहीं है गरीब कल्याण योजना से लेकर आत्मनिर्भर भारत डिजिटल इंडिया और वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत पहचान बनाने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक है। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा और देशवासियों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत को नई ऊंचाई तक ले जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत चैयरमेन सचिन कुमार सुकड़ी, विनित अहलावत, विजय अहलावत,सभासद मनीष अहलावत ,वीरेंद्र नागर, दीपक गुर्जर,राजू राठी,रवि राशन डीलर आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here