Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 17, 2025

रामराज में 19 सितंबर से रामलीला महोत्सव

 

अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद पंवार ने बताया कि रामराज में इस वर्ष श्री रामलीला समिति का वार्षिक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। 

कार्यक्रम 19 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रामलीला मैदान में पर्दे पर मंचित होंगी। इस दौरान भक्तों और दर्शकों के लिए धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का विशेष आकर्षण 22 सितंबर को निकलने वाली विशाल राम बारात होगी, जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होकर गुजरेगी और नगरवासियों को भगवान राम के जीवन और आदर्शों का संदेश देगी। वही 2 अक्टूबर को रावण दहन का आयोजन होगा जो पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ दशहरा मैदान रामराज में संपन्न किया जाएगा। 

समिति अध्यक्ष विनोद पंवार का कहना है कि आयोजन का उद्देश्य धर्म, संस्कृति और समाज में एकता का संदेश देना है। कार्यक्रम में रामराज व आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here