Breaking

Your Ads Here

Friday, September 19, 2025

रणवीर दहिया के नेतृत्व में चला सदस्यता अभियान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान प्रभारी रणवीर दहिया के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।

सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में रालोद के प्रदेश महासचिव एवं सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रणवीर दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम खिवाई, पीठलोकर आदि गांव में सदस्यता अभियान चलाया। इस अवसर पर रणवीर दहिया ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान राष्ट्रीय लोकदल मे काफी संख्या में सभी वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय लोक दल किसानों, मजदूरों, गरीबों, व्यापारियों सभी के हित के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मारूफ प्रधान, चौधरी अब्बास, जमील, आरिफ, उस्मान, डाक्टर जावेद, आदिल अब्बासी, उस्मान प्रधान, खालिद अली, कामिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here