Breaking

Your Ads Here

Friday, September 19, 2025

महानगर कांग्रेस कमेटी का हाईकोर्ट बेंच स्थापना आंदोलन को समर्थन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की लंबे समय से चली आ रही न्याय संगत व जनहितकारी मांग का पूर्ण समर्थन किया है। कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा एवं महामंत्री राजेन्द्र राणा को बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले विशाल जनजागरण प्रदर्शन के समर्थन में औपचारिक पत्र सौंपा। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, वरिष्ठ नेता धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, संजय कटारिया, तनवीर इलाही, सुमित विकल, सचिन शर्मा, राजू यादव, नौशाद एवं खुर्शीद अब्बास उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here