नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में अर्थशास्त्र व संस्कृत विभाग की ओर से राष्ट्रीय आपातकालीन दिवस के अन्तर्गत एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपने-अपने मत प्रकट किए।
छात्रा शिवानी ने आपातकाल के तात्कालिक आर्थिक प्रभाव पर अपने विचार रखें, खुशी ने आपातकाल के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर अपनी बात कही। रिचा ने आपातकाल पर राजनीतिक पक्ष रखते हुए 42वें संविधान संशोधन व संविधान की प्रस्तावना पर छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. विनीता पुंडीर व संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्षा डॉक्टर अर्चना, प्रिया आर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्या द्वारा उनका मार्गदर्शन किया गया। मंतशा, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. कृति अग्रवाल, डॉ. सीमा सैनी, डॉ. नीतू गुप्ता आदि का सहयोग व उपस्थिति रही।
No comments:
Post a Comment