Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 25, 2025

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत हुई रंगोली प्रतियोगिता


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा गृह विज्ञान विभाग के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य दैनिक जीवन में स्वच्छता और सफाई के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और "स्वच्छता हर किसी का व्यवसाय है" की भावना को बढ़ावा देना है, जिसमें सामूहिक स्वच्छता के माध्यम से पूरे राष्ट्र को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य है। यह स्वच्छ भारत मिशन का एक हिस्सा है और अक्सर राष्ट्रव्यापी श्रमदान और जागरूकता कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। इसी भावना के साथ रंगोली के माध्यम से स्वयं सेविकाओं एवं अन्य छात्राओं ने सभी को स्वच्छता का संदेश देने के लिए आकर्षक रंगोलिया बनाई। विभिन्न रंगोलियों के माध्यम से क्लीन इंडिया, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं अन्य संदेश दिया गया, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका में हिंदी विभाग से प्रोफेसर पूनम सिंह तथा संगीत विभाग से निशा सिंह उपस्थित थी। प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं के साथ अन्य छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रोफेसर पूनम सिंह, निशा सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा राय, संध्या यादव, कनुप्रिया, प्रियंका इत्यादि शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here