नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट
क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की
मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार को श्याम नगर बाबर
वाली गली में एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस बल
मौके पर पहुंचा। मृतक की पहचान 66 वर्षीय आशिक अली पुत्र अजमत अली के रूप में हुई।
मृतक के परिवारजनों ने आरोप लगाया कि मृतक आशिक अली को पड़ोसी शादाब
पुत्र अशरफ एवं उसके परिवार वालों ने छाती पर मुक्का व धक्का
देकर हत्या कर दी है। प्रारंभिक जाँच में पाया गया कि दोनों पक्ष चावल का व्यापार करते है। व्यापार
में घाटा होने को लेकर दोनों पक्षों के
बीच पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा है। पुलिस द्वारा शव
को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक
के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं पाया गया। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर डाक्टरों द्वारा विषरा
प्रिजर्व कर दिया गया है। जाँचोपरान्त अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर अमल में लायी जाएगी।

No comments:
Post a Comment