Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 24, 2025

नवाबगढ़ी में किसान सभा का आयोजन, समस्याओं को लेकर चर्चा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की ग्राम पंचायत नवाबगढ़ी में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की, सभा में ग्रामवासियों ने कहा कि ग्राम में राशन कार्ड से नाम काटे जा रहे है, सड़कें, नालियां जर्जर अवस्था में है, इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से की गई है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई।

ग्रामवासियों की समस्या को देखते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि ग्राम की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा, जल्द ही तहसील में एक मजबूत धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील का कोई भी अधिकारी दफ्तर में नहीं मिलता, अगर मिल भी जाए तो किसी भी किसान, मजदूर की सुनवाई नहीं करता। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा किसी भी मजदूर किसान के साथ गलत नहीं होने देगी, सभा में संगठन विस्तार किया गया। शाहिद को ग्राम महासचिव नवाबगढ़ी और आरिफ को ग्राम सचिव नवाबगढ़ी के पद पर मनोनित किया गया। संगठन विस्तार में प्रमुख गुप्ता, सुमित शर्मा, आदिल अंसारी, सरफराज अंसारी, शहरोज मलिक व अन्य संगठन साथी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here