नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि श्री रामलीला दशहरा कमेटी कसेरूखेड़ा द्वारा दशहरा पर्व मनाने के लिए बुधवार को भूमि पूजन का आयोजन किया गया।
भूमि पूजन के मुख्य अतिथि कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा रहे। पूजनकर्ता पंडित राजू शर्मा, तिलककर्ता नंदकिशोर, आरतीकर्ता विनोद सोनकर, मुख्य अतिथि रंजन शर्मा, कुणाल दीक्षित, शक्ति राज, अंकित चौधरी, मनीष गुप्ता,व कमेटी के सदस्य द्वारा आरती की गई। अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि मुख्य अतिथि रंजन शर्मा और विशिष्ट अतिथि अंकित चौधरी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सिंह शक्ति राज सिंह, रीना शर्मा समाजसेवी आदि रहे।
कमेटी अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि 2 अक्टूबर को होने वाले दशहरे मेले को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। आसपास के लगभग 20 गांवों से भारी संख्या में लोग मेला देखने आते हैं। आसपास के क्षेत्र गंगानगर, डिफेंस कॉलोनी, रक्षापुरम, मीनाक्षीपुरम, नंगला बट्टू, साकेत, पांडव नगर, जेल चुंगी, अब्दुल्लापुर किले तक से लोग मेला देखने के लिए आते हैं। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर, मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा, नंदकिशोर, जयप्रकाश, जियालाल, मनोज यादव, मनीष गुप्ता, कुणाल दीक्षित, कन्हैयालाल, राकेश सक्सेना, लोकेश गुर्जर, विकास उपाध्याय आदि मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment