Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 24, 2025

प्रधान पति पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप


नित्य संदेश ब्यूरो 
किठौर। क्षेत्र के ग्राम नित्यनन्दपुर निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान पति पर बलात्कार और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि थाना किठौर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय प्रधान पति के रसूख के चलते मामले को दबाने में लगी हुई है।

पीड़िता का आरोप है कि प्रधानपति ने उससे बीते दिनों पचास हजार रुपए उधार लिए थे। जब महिला ने बार-बार अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे रुपये लौटाने के बहाने करीब तीन माह पहले गाँव के बाहर जंगल में बने अपने घर बुलाया। वहाँ अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने घटना की जानकारी किसी को दी तो उसके बच्चों की हत्या कर देगा। 

इस संबंध में पीड़िता ने जब थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई तो आरोप है कि पुलिस ने प्रधान पति के दबाव और रसूख के चलते कोई कार्यवाही नहीं की और पीड़िता को थाने से भगा दिया। इसके बाद महिला ने न्याय के लिए एसएसपी डॉ. विपिन टांडा को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here