Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 16, 2025

चौ. कमरे आलम बने गौ रक्षा वहिनी गौ सेवा के प्रदेश अध्यक्ष

 


नित्य संदेश ब्यूरो

किठौर। राष्ट्रीय गौ रक्षा वहिनी गौ सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने एक पत्र जारी करते हुए ग्राम राधना इनायतपुर निवासी चौधरी कमरे आलम को संगठन के अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि चौधरी कमरे आलम संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे, संगठन का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करेंगे तथा संगठन का विस्तार पूरे प्रदेश में करेंगे। बताते चलें कि राष्ट्रीय गौ रक्षा वहिनी गौ सेवा लंबे समय से गौ रक्षा और सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देती आ रही है। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम, भाजपा के राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर, भाजपा नेता जितेंद्र राणा, प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा नेता अनिल कुमार, ब्लॉक प्रमुख अशोक त्यागी, जाहिद अली नाजिम, चौधरी अबरार अहमद, परवेज अली समेत कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here