Breaking

Your Ads Here

Friday, September 19, 2025

भाजपा नेता ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा


नित्य संदेश ब्यूरो 
जानीखुर्द। क्षेत्र के कस्बा सिवालखास में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी ने मुख्य बस स्टैंड पर झाड़ू लगाई और स्वच्छता का संदेश दिया। जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी ने कहा कि यह जन्म दिवस प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि यह प्रधान सेवक का जन्मदिन है, जिसे सभी भाजपा कार्यकर्ता सेवा के रूप में मना रहे हैं। भाजपा नेता ने बताया कि धर्म स्थल की साफ सफाई, गरीब की दवाई, सार्वजनिक स्थानों की सफाई के रूप में यह जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके कुंवर महमूद अली, शाह आलम, अतीक अंसारी, मोहसिन खानपुर, फरहान कुरैशी एवं नगर पंचायत सिवालखास के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here