Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 23, 2025

उमंग के अर्धशतक से जीटीबी क्रिकेट एकड़ेमी ने दर्ज की जीत

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी ने ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी को सात रन से हराकर जीत दर्ज की।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी की टीम ने 19 ओवर में 170 रन बनाए। उनकी ओर से उमंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की टीम 18.3 ओवर में केवल 163 रनो पर सिमट गई। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से ध्रुव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए, जबकि मन्नू ने चार विकेट लिए। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बुधवार को जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here