नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय के मानविकी, भौतिक एवं गणितीय
विज्ञान संकाय द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग-2026 और जॉइंट एडमिशन टेस्ट
फॉर मास्टर्स पर एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने
उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपनी शैक्षणिक एवं करियर योजनाओं को सशक्त बनाने के लिए
विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अशोक कुमार गुप्ता (डीन अकादमिक) के स्वागत भाषण से हुई। इस अवसर पर आईआईटी रुड़की के
प्रतिष्ठित प्रोफेसर प्रो. अमिया कुमार नायक एवं प्रो. उदय सिंह ने छात्रों को परीक्षा
की संरचना, प्रभावी तैयारी की
रणनीतियों और उच्च शिक्षा व अनुसंधान के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान
किया। उन्होंने विभिन्न एनआईटी, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इन परीक्षाओं के महत्व तथा इनके माध्यम से
मिलने वाले आकर्षक करियर विकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समन्वयन
प्रो. डॉ. आरके जैन, डॉ. ज्योति, डॉ. हरिओम शर्मा, रवीन्द्र नेगी, डॉ. श्याम सुंदर पाल, डॉ. निधि त्यागी, अभिनव पाठक, डॉ. संदीप, डॉ. आसिफ, डॉ. अनीकेत, विजय महेश्वरी और डॉ.
करिश्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं मेजबानी आकृति गोस्वामी ने
किया।

No comments:
Post a Comment