नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। बेगमाबाद गांव स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूल में विचार गोष्ठी व निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
स्कूल प्रबंधक रमनदीप चौधरी ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी द्वारा किए गए बलिदान के बारे में बताया। प्रधानाचार्य सायरा अहमद ने भी बच्चों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अरविंद कुमार, राशिद अली, अतुल कुमार, रिया, प्राची, पूनम, बबीता, शिवानी, अलीशा, सबिया, सानिया आदि का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment