अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति पेज -05 के तहत थाना क्षेत्र के महमूदपुर शिखेडा में उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीम प्रभारी भावना यादव के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम की महिला अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। बता दें कि बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज - 05 के तहत गांव महमूदपुर सिखेड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति केंद्र टीम के द्वारा छात्राओं को जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम की प्रभारी भावना यादव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने आपात स्थिति में काम आने वाले हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा कि इसमें वीमेन पावर लाइन -1090, पुलिस आपातकालीन सेवा -112, सीएम हेल्पलाइन -1076, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया गया। छात्राओं को जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क की जानकारी भी दी गई। उपनिरीक्षक कोमल चौधरी ने छात्राओं से उत्पीड़न या छेड़छाड़ की घटनाओं को न छिपाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन बेटियों के साथ है। समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी।साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य बेटियों को निडर और आत्मनिर्भर बनाना है।इस मौके पर उपनिरीक्षक राकेश कुमार,मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक भावना यादव, उपनिरीक्षक कोमल चौधरी, महिला हेड कांस्टेबल रीना बटार, महिला कांस्टेबल पूजा मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment