Breaking

Your Ads Here

Friday, September 26, 2025

जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जीटीबी और ऋषभ ने जीते उद्घाटन मुकाबले



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत हुई, जिसमें जीटीबी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने उद्घाटन मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई।

पहला मैच बालक जूनियर वर्ग में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 236 रन बनाए। इसमें रोनित ने 49, फाजिल ने 40, अजहर नरे 39 रन और शॉर्य ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभय ने 4 व कृष्णा ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 25 ओवर में 10 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। इसमें अली ने 40, आयुष ने 41, रिहान ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जीटीबीहह की ओर से रोनित ने 4 विकेट, अवि ने तीन विकेट लिए। 
सब जूनियर वर्ग के दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसमें आयुष ने 41, भाविक ने 38, गौतम ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्जुन ने 4, फवाज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई की टीम 18.5 ओवर में 151 रन ही बना सकी। ऋषभ की टीम ने 17 रन से मैच जीता। आईटीआई की ओर से जैद ने 43, विराट ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने 4, शिव ने 3 विकेट लिए। 

मैच से पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी अब्दुल अहद भी साथ रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here