Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 16, 2025

02 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का हुआ समापन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रेमलता (प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र मेरठ) द्वारा हस्तिनापुर के ग्राम रहमतपुर में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजनान्तर्गत 02 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन किया


कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि काशी राम व प्रधानाचार्य राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। रमेश चन्द (प्रधानाचार्य) द्वारा खाद्य प्रसंस्करण के अंतर्गत आने वाले उद्योगों से सम्बंधित जानकारी एवं प्रशिक्षण खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने पर 50 प्रतिशत (अधिकतम एक लाख) रुपये अनुदान सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई। विषय विशेषज्ञ शिवांजलि सिंह द्वारा बेकरी उद्योग लगाने तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान मोहित कुमार द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित कर किया गया। कार्यक्रम में विनय कुमार व 30 लाभार्थियो ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here