नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना मवाना पुलिस ने लूट की सनसनीखेज घटना में लंबे समय से फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया बदमाश होटल मालिक पर जानलेवा हमला कर बाइक और नकदी लूटने के मामले में वांछित था।
होटल पर रॉड से हमला कर की थी लूट
15 अप्रैल 2026 को तनीष कुमार निवासी गंगा ग्रीन सिटी, हस्तिनापुर रोड ने थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि तीन बदमाशों ने उनके होटल पर उनके पिता देवेन्द्र कुमार पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया और उनकी बाइक UP-15 EF-25XX व गल्ले से 4000 रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में थाना मवाना पर मुकदमा अपराध संख्या 151/2026 धारा 309(6)/109(1) BNS के तहत केस दर्ज किया था। जांच में बदमाशों की पहचान अर्जुन, राजकुमार उर्फ राजू और जोनी के रूप में हुई थी। पुलिस ने अर्जुन और राजकुमार को 1 मई 2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि जोनी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। फरार चलने पर एसएसपी मेरठ ने जोनी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
रजवाहे के पास से दबोचा
एसएसपी के आदेश पर चल रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत एसपी ग्रामीण के निर्देशन और सीओ मवाना के पर्यवेक्षण में मवाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सैदीपुर रजवाहे के पास से पुलिस ने जोनी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त -
जोनी पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम अकबरपुर सादात, थाना बहसूमा, मेरठ। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे - प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मकुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक रजनेश कुमार और कांस्टेबल विमलेश कुमार।

No comments:
Post a Comment