Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 7, 2025

सोमवार से शुरू होगा चार खम्बा रोड का निर्माण कार्य

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नूर नगर पुलिया से फतेउल्लाहपुर जाने वाली चार खम्बा रोड का निर्माण कार्य सोमवार से प्रारंभ होगा। यह सड़क 450 मीटर लंबी और 13 मीटर चौड़ी होगी। इससे वार्ड 75 की कई कॉलोनियां जुड़ेंगी।


स्थानीय निवासियों के मुताबिक, यह सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में थी। बड़े गड्ढों की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। इससे व्यापार और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही थी। लोगों के घरों में मेहमानों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया था। वार्ड 75 के पार्षद दिलशाद सैफी ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड में 8 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए हैं। उनका कार्यकाल अभी 3 वर्ष और है। दिलशाद सैफी ने कहा कि वे दक्षिण विधानसभा से विधायक बनने पर इलाके का और विकास करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की खस्ता हालत से उनका कारोबार प्रभावित हुआ। 


कुछ लोगों ने पार्षद पर अपने इलाके में ज्यादा विकास कार्य कराने का आरोप लगाया। सैफी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सबसे पहले न्यू इस्लाम नगर से विकास कार्य शुरू किए थे। टूटी सड़क और जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों की समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था। सड़क निर्माण की शुरुआत से क्षेत्र के निवासियों में प्रसन्नता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here