रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम खजूरी में शुभम त्यागी के आवास पर मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर सचिन त्यागी, नितिन त्यागी व कपिल त्यागी के बैनर तले कार्यक्रम हुआ। जिसमें शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डॉ. विकुल त्यागी, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉक्टर पुष्पेंद्र राणा, डॉ. शशिकांत ने लोगों की जांच की। परामर्श में हजारों मरीज का उचित उपचार किया गया। निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर मोहित त्यागी, प्रशांत त्यागी, राहुल त्यागी, लोकेश त्यागी, रजनीश त्यागी, नरेश त्यागी, देवेंद्र त्यागी, सुरेश त्यागी, प्रदीप त्यागी व समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment