Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 14, 2025

200 से अधिक शिक्षकों को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित किशन इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन में माँ समिस्ता सेवा संस्कार फाउंडेशन एवं केआईटीई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश पाल ने कहा कि शिक्षक समाज की आत्मा हैं, जो अपने ज्ञान व मूल्यों से राष्ट्र को दिशा देते हैं। पूर्व आयुक्त दानवीर सिंह ने संविधान को राष्ट्र की आत्मा बताया। इस अवसर पर निदेशक केआईटीई आकाश चबाक ने संस्थान का परिचय प्रस्तुत कियाआचार्य अनुज यादव ने संस्कृत आश्रम बालीली के इतिहास से सभी को अवगत कराया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण व राष्ट्र निर्माण में स्तंभ की तरह खड़े रहते हैं


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने मोहा मन

कार्यक्रम में देशभर से आए 200 से अधिक डीन, डायरेक्टर्स, प्राचार्य व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत और कविताओं से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन मयंक वर्मा ने किया तथा संयोजिका डॉ. सुरभा बंसल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अजय चौधरी, ललित ठाकुर, अखिल गौतम, तुषार ठाकुर, डॉ. संजय कौशिक, काजल शर्मा, गिरीश आज़ाद, राजेंद्र कुमार, दिनेश यादव, रीता देवी, डॉ. ममता रानी, रफिका आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here