-समर्थ उप्र-विकसित उप्र-2047 अभियान की जनजागरूकता के लिए सीसीएसयू में किया गया संवाद कार्यक्रम का आयोजन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 अभियान की जनजागरूकता के लिए रविवार को चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में कार्यक्रम
का आयोजन किया गया।
यहां शासन द्वारा नामित समिति नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव नगर
विकास अमृत अभिजात, नामित प्रबुद्धजन सेवानिवृत्त मुख्य सचिव
उप्र दुर्गाशंकर मिश्र, सेवानिवृत्त शिक्षाविद् जेएस राजपूत,
सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी ओमवीर सिंह, सेवानिवृत्त
मुख्य अभियंता अरूण कुमार मौजूद रहें। जिनकी उपस्थिति में
स्वयं सहायता समूह, एमएसएमई हथकरघा इकाइयों, स्टार्टअप, इनोवेटर्स,
राष्ट्रीय-राज्य पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों, खेल जगत में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ियों एवं
अपनी विधा में ख्याति प्राप्त अन्य बुद्धिजीवियों, श्रमिक
संगठनों आदि के प्रतिनिधियों-पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम का किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया
गया। इस अवसर पर समिति द्वारा परिसर में विभिन्न विभागों
द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव नगर विकास
अमृत अभिजात ने वर्ष 2017 से वर्ष 2025
तक की समस्त विभागों की योजनाओं की
प्रगति के बारे में विस्तार से बताया।
उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण जनपद है मेरठ
प्रबुद्धजन सेवानिवृत्त मुख्य सचिव उप्र दुर्गाशंकर मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि
मेरठ जनपद उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण जनपद है। आप सब चाहते है कि मेरठ नगर एक
विकसित नगर बने। 15 अगस्त 2022 को लालकिले
से प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए पंच प्रण की
बात कहीं, जिसका पहला प्रण था कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे।
ये अधिकारीगण रहे मौजूद
इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, सीडीओ
नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार,
उपायुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी
जितेन्द्र यादव, बीएसए आशा चौधरी, जिला
सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, स्वयं
सहायता समूह, एमएसएमई हथकरघा इकाईयों, स्टार्टअप,
इनोवेटर्स, राष्ट्रीय-राज्य पुरस्कार से
सम्मानित व्यक्ति, खेल जगत में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी एवं अपनी विधा में ख्याति प्राप्त अन्य बुद्धिजीवी, श्रमिक संगठन आदि के प्रतिनिधि-पदाधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment