नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के सरदार
पटेल सुभारती लॉ कॉलेज की मूट कोर्ट एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 के लिए गठित की गई। यह
चुनाव सुभारती विधि संस्थान के निदेशक एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व
न्यायमूर्ति राजेश चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के
संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वैभव गोयल भारतीय के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।
एसोसिएशन की शिक्षक समन्वयक आफरीन अलमास ने बताया कि कुल 12 पदों के लिए 37 आवेदन प्राप्त हुए थे।
चयन प्रक्रिया तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के आधार पर की गई, जिसमें विद्यार्थियों
को समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिता का
मूल्यांकन निर्णायक मंडल की सदस्य सुश्री एना सिसोदिया व आफरीन अलमास द्वारा किया
गया। नवगठित कार्यकारिणी को प्रो. (डॉ.) वैभव गोयल भारतीय ने बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.)
रीना विश्नोई, डॉ. सारिका त्यागी, डॉ. प्रेमचन्द्र, सोनल जैन, अरशद आलम, शिवानी, अनुराग, आशुतोष देशवाल और
हर्षित सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment