Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 20, 2025

दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया समापन


नित्य संदेश ब्यूरो 
लावड़। शनिवार को दौराला रोड राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन किया गया। 

इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।कॉलेज के प्रांगण में हुई इस प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और अन्य कई स्पर्धाएं शामिल थीं। खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने का मौका मिलता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here