Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई व्यापार बंधु की मासिक समीक्षा बैठक



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गई। व्यापार बन्धु बैठक का संयोजन अरुण कुमार पाण्डेय, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर मेरठ द्वारा कराया गया। 


उक्त बैठक में व्यापार बन्धु से सम्बन्धित कुल 43 समस्याएं शामिल थी, जिनमें से 10 समस्याओं का निस्तारण व्यापारी हित में कराया गया तथा लम्बित समस्याओं के सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान/निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ, पुलिस अधीक्षक, यातायात मेरठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ, चीफ इन्जीनियर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, चीफ इन्जीनियर नगर निगम मेरठ, सी0ओ सिविल लाईन, सी०ओ० ब्रहमपुरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व विभिन्न व्यापार बन्धु एवं व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here